Karnataka elections

कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर

Karnataka elections : कर्नाटक में विधान सभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ बीजेपी को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। टिकट न मिलने से नाराज पार्टी के दिग्गज नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने सोमवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। शेट्टार ने नाराजगी जताते हुए रविवार को ही बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को कांग्रेस पार्टी के बेंगलुरु कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मैंने सोचा था कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे टिकट मिल जाएगा लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं चौंक गया। किसी ने मुझसे बात नहीं की, किसी ने मुझे इसका आश्वासन भी नहीं दिया कि आगे मुझे क्या पद मिलेगा।

Karnataka elections : कांग्रेस में शामिल होने के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा कि कल मैंने बीजेपी से अपना इस्तीफा दिया और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। एक विपक्षी नेता के रूप में कई लोग हैरान हैं, पूर्व CM और पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

Karnataka elections : दरअसल, पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने की आशंका को देखते हुए शेट्टार ने बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही बगावत का झंडा बुलंद कर दिया था। उनके बागी तेवरों को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 12 अप्रैल को उन्हें स्वयं दिल्ली बुलाकर समझाने का प्रयास किया था। लेकिन शेट्टार, पिछले 6 चुनाव जीतने का उदाहरण देते हुए इस बार भी चुनाव लड़ने पर अड़े रहे।

इसके बावजूद पार्टी शीर्ष स्तर पर उन्हें मनाने और समझाने का प्रयास करती रही। कर्नाटक के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अलावा अन्य कई नेताओं ने उन्हें शनिवार देर रात तक मनाने का प्रयास किया, लेकिन चुनाव लड़ने पर अड़े राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी और सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।

More From Author

Arvind Kejriwal CBI Questioning: शराब घोटाले में CBI ने 9 घंटे की अरविंद केजरीवाल से पूछताछ

सपा नेता आजम खान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *