Arvind Kejriwal CBI Questioning: शराब घोटाले में CBI ने 9 घंटे की अरविंद केजरीवाल से पूछताछ

नई दिल्ली: शराब घोटाले मामले पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अरविंद केजरीवाल  (Arvind Kejriwal CBI Questioning) से करीब 9 घंटे की पूछताछ की. लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल रविवार रात 8:40 मिनटर पर सीबीआई हेडक्वार्टर से बाहर निकले. अरविंद केजरीवाल को लेने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे हुए थे. सुबह सवा 11 बजे से शराब घोटाले मामले पर सीबीआई अरविंद केजरीवाल से लगातार पूछताछ कर रही थी.

इससे पहले केजरीवाल ने वीडियो जारी करते हुए खुद को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई थी. केजरीवाल द्वारा यह वीडियो रविवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर जारी किया गया था. इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था हो सकता है कि बीजेपी ने सीबाआई को गिरफ्तार करने का आदेश दिया हो. केजरीवाल से सीबीआई (Arvind Kejriwal CBI Questioning) की हुई पूछताछ के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रविवार को जंमकर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने कई पार्टी नेताओं को हिरासत में भी लिया.

More From Author

Atiq Ahmed Shot Dead

अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीनों आरोपियों को 14 दिन की जेल, हमलावरों की कुंडली आई सामने, ये है इनका क्रिमिनल रिकॉर्ड

Karnataka elections

कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *