सपा नेता आजम खान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

दिल्ली। सपा नेता मोहम्मद आजम खान की तबीयत सोमवार को अचानकबिगड़ गयी। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और निगरानी में है।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार आजम खान की तबीयत बिगड़ चुकी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि हेट स्‍पीच मामले में कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता भी जा चुकी है। हालांकि, आजम खान ने कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

कई बार रह चुकें है विधायक

आजम खां समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता हैं और वह 10 बार विधायक बन चुके हैं. साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आजम खां ने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. लेकिन चुनाव के कुछ महीने बाद ही आजम खां को भड़काऊ भाषण के मामले में कोर्ट से तीन साल की सजा सुनाई गई, जिसके बाद उन्हें अपनी विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी.

More From Author

Karnataka elections

कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर

महाराष्ट्र भूषण समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *