विजन 2047 चर्चा से दूरी बनाएगी कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन(Chhattisgarh Assembly winter session) सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा(Vision 2047 debate) प्रस्तावित है, जिसमें कांग्रेस विधायक शामिल नहीं होंगे। यह निर्णय शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित विधायक दल की बैठक में लिया गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहले दिन न तो प्रश्नकाल होगा और न ही ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, केवल विजन 2047 पर चर्चा होनी है, जिसमें कांग्रेस का कोई भी विधायक शामिल नहीं होगा।

More From Author

अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना

छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनने वालों का भाजपा में लगातार बढ़ा कद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *