UP Municipal Election : त्तर प्रदेश में आज निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। पहले फेज में 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका परिषद और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव में 10 नगर निगम की सभी दस सीटें बीजेपी ने जीती थीं। यूपी निकाय चुनाव से जुडी हर बड़ी और अहम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जबकि बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में वोट डाला. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में वोट डालने के बाद की अपनी तस्वीर टैग की. UP Municipal Election
चुनाव ड्यूटी पर मैनपुरी के डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल का निधन
यूपी नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी पर तैनात मैनपुरी के डिप्टी कलेक्टर पीसीएस वीरेंद्र कुमार मित्तल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण निधन हो गया। सीएमएस मदनलाल ने कार्डियोलॉजिस्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है।
मौत का कारण जाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया मतदान
यूपी नगरपालिका चुनाव 2023 के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ के सभी मतदाताओं से यूपी नगरपालिका चुनाव 2023 के लिए वोट डालने की अपील करता हूं।
उन्नाव में 9 बजे तक 9.40% वोटिंग
यूपी निकाय चुनाव में अब तक हुए मतदान के आंकड़े सामने आए है जिसमें उन्नाव में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 9.40% मतदान हुआ। झांसी में सुबह 9:00 बजे तक 7.58 प्रतिशत और जौनपुर में सुबह नौ बजे तक 8% वोटिंग हुई।
मैं सभी से अपील करूंगी कि वोट जरूर डालें- मायावती
लखनऊ में वोट डालने के बाद बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी ये चुनाव अकेले अपने बलबूते पर और पूरी तैयारियों के साथ लड़ रही है और हमें पूरा भरोसा है कि हमारी पार्टी को अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। मैं सभी से अपील करूंगी कि वोट जरूर डालें। UP Municipal Election