मुठभेड़ में दो आतंकी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, AK-47 समेत गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, दो आतंकवादी मारे गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। उनके पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल समेत कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को वनिगम पयीन क्रीरी के द्राच इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।

 

More From Author

राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 May 2023: गुरुवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

UP Municipal Election

UP Municipal Election : यूपी के 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *