पेशवर हत्यारा गिरफ्तार

UP NEWS : ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पेशवर हत्यारा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबरें लगातार आ रही है। इसी कड़ी में दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। यह बदमाश पेशेवर हत्यारा और लुटेरा है।

जानकारी के मुताबिक बदमाश पर पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम भी रखा था। इस पर लूट, हत्या, चोरी और अन्य अपराध के करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस चिपियाना फाटक से लोको शेड की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर संदिग्ध को देखा। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया।

पुलिस ने बदमाश सोनू पुत्र कलवा सिंह का गिरफ्तार कर लिया। बदमाश वर्तमान में गाजियाबाद के बापूधाम में रहता था। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले हैं।

 

More From Author

इंडिया ने चौथे टी20 में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, यशस्वी की धांसू बैटिंग, सीरीज में बराबर

प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज, शिवराज सरकार पर लगाया था कमीशन लेने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *