प्रशांत कुमार यूपी के कार्यवाहक DGP बने, कर चुके हैं 300 से ज्यादा एनकाउंटर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी यानी आज मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं ऐसे में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार को बनाया है। प्रशांत कुमार अभी तक स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थे।

बता दें कि कार्यवाहक के तौर पर आईपीएस प्रशांत कुमार की नियुक्ति के बाद लगातार चौथी बार यूपी में कार्यवाहक पुलिस महानिदेश (DGP) की नियुक्ति हुई है। नियुक्ति के बाद प्रशांत कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट की।

बता दें आज मंगलवार को मौजूदा डीजीपी विजय कुमार और डीजी मानवाधिकार एसके माथुर सेवानिवृत्त हो जाएंगे। विजय कुमार विजिलेंस के डीजी भी हैं, लिहाजा उनके सेवानिवृत्त होने के बाद विजिलेंस को भी नया मुखिया मिलेगा। वहीं एडीजी कानून-व्यवस्था के पद पर भी नये अफसर की तैनाती होनी है।

More From Author

लद्दाख में LAC के पास चीनी सैनिकों से भिड़े चरवाहे

मुख्यमंत्री योगी ने किया किसान मेले का उद्घाटन, स्टालों के किया अवलोकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *