Coronavirus In UP : यूपी में कोरोना फिर जानलेवा हुआ: लखनऊ में पहली मौत

Coronavirus In UP : यूपी में कोरोना अब जानलेवा हो गया है। यूपी में इस साल कोरोना से पहली मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। एक दिन में राज्य में 192 ताजा कोविड के मामले आए। एक बुजुर्ग महिला, जो 2 अप्रैल को कोविड -19 पॉजीटिव पाई गई थी, गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लखनऊ में 35 और लोग पॉजीटिव पाए गए।

मरने वाली महिला लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी की रहने वाली थी और उसे आलमबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Coronavirus In UP

खबरों के मुताबिक, 60 साल की महिला को सांस लेने में समस्या होने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो अप्रैल को उन्हें अपोलो सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। चार अप्रैल को उन्हें केजीएमयू में भर्ती किया गया। बुधवार सुबह 5:20 पर मौत हो गई। Coronavirus In UP

KGMU ने बताया कि बुजुर्ग महिला की मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से मौत हुई है। मरीज बेहद नाजुक थी। KGMU लाते ही उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों ने मरीज की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन सांसें थम गईं।

 

More From Author

Kedarnath dham: 25 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, इस दिन से हेली सेवा टिकटों की बुकिंग शुरू, जाने डिटेल…

Road Accident – मातम में बदली खुशियां, दूल्हे की कार ने 7 लोगों को रौंदा, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *