Road Accident – मातम में बदली खुशियां, दूल्हे की कार ने 7 लोगों को रौंदा, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र में एक विवाह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब दूल्हे की कार बेकाबू हो गई और बारात देखने आए सात लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रहीं है।

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मीपुर गांव में सलीम मियां की बेटी के निकाह के लिए कुचायकोट थाने के भठवा गांव से बारात आई थी। बरात में दूल्हे की कार अचानक बेकाबू हो गई और बारात देखने आए लोगों को रौंद दिया। इस दौरान दरवाजे पर खड़े होकर बारात देख रही महिलाओं के बीच भगदड़ मच गई। Road Accident

इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि घायलों में तीन महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से ही दूल्हा फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Road Accident

More From Author

Coronavirus In UP : यूपी में कोरोना फिर जानलेवा हुआ: लखनऊ में पहली मौत

झोपड़ियां खाक

गोंडा में खाना बनाते वक्त छप्पर में लगी आग, 8 झोपड़ियां खाक, तीन साल की बच्ची की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *