सुहागरात की सेज पर दूल्हा-दुल्हन को एक साथ हार्ट अटैक, दोनों की मौत

बहराइच। अभी तक आपने हार्ट अटैक के मामले में यह नही सुना होगा कि सुहागरात के दिन अटैक से नवदम्पति की जान चली गई। मग़र यह घटना सच साबित हुई है उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में।यहां एक नवविवाहित जोड़े के साथ ऐसा हादसा हो गया। जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां दो परिवारों में शादी की खुश‍ियां मातम में बदल गईं। अपने 22 साल के लड़के की बारात विदा कराके घरवाले 20 साल की लड़की को बहू बनाकर घर लाते हैं।

घर में खुश‍ियां छा जाती हैं। शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन एक साथ कमरे में जाते हैं, लेकिन सुबह दोनों का कमरा नहीं खुलता है। कुंडी बजाने पर भी जब दोनों का कमरा नहीं खुलता है तो दूल्हे का छोटा भाई ख‍िड़की के रास्ते कमरे में कूदता है। लेकिन, यह क्या कमरे में दूल्हा-दुल्हन मृत हालत में मिलते हैं। वो जल्दी से कुंडी खोलता है तो बाकी परिवार आकर जगाने की कोश‍िश करता है, लेकिन उनके शरीर ठंडे थे। घर में हा-हाकार मच जाता है। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पोस्टमॉर्टम किया गया तो जो वजह सामने आई, वो चौंकाने वाली थी।

एक साथ दोनों को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है?

अब सिर्फ यही चर्चाएं हो रही हैं कि दोनों को एक साथ हार्ट अटैक आया था। एक साथ दोनों को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है? दोनों की एकसाथ मौत, क्या यह सच में संभव है? दोनों इतनी कम उम्र के युवा, इन्हें कैसे ये हो सकता है? मौत के बाद जिसे भी इस खबर का पता चला तो लोग हैरान हैं।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं

इस हादसे को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवालों के बारे में हृदयरोग विशेषज्ञ फोर्टिस हॉस्प‍िटल के कॉर्ड‍ियोलॉजिस्ट और चेयरमैन डॉ. अजय कौल ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद चीजें पूरी तरह बदल गई हैं। हम नंबर और डेटा को छोड़ भी दें तो आप खुद भी हर दिन ऐसी खबरें पढ़ रहे होंगे जिसमें लोग चलते-फिरते हार्ट अटैक का श‍िकार हो रहे हैं। ये साइलेंट हार्ट अटैक हर उम्र के लोगों को अपना श‍िकार बना रहा है। डॉ. कौल कहते हैं कि इसके पीछे कोरोना महामारी कैसे वजह हो सकती है, इसे समझना होगा।

कोरोना एक RNA वायरस है। ऐसे वायरस की वजह से खून में थक्‍का जम जाता है या ब्‍लॉकेज हो जाता है जिससे हृदय में रक्‍त का प्रवाह आसामान्य हो जाता है, जो हार्ट अटैक का कारण बनता है। इस घटना को एक डॉक्टर के तौर पर मैं केवल एक ऐसे इंसीडेंस की तरह देखता हूं जैसे अचानक दो प्लेन क्रैश हो जाएं। यह घटना एक्स्ट्रीमली रेयर है। इसे सेक्सुअल एक्ट‍िव‍िटी के साथ भी पूरी तरह से नहीं जोड़ा जा सकता है।

More From Author

Brij bhushan Sharan Singh

बृजभूषण शरण सिंह के करीबियों के बयान दर्ज, जांच के लिए गोंडा पहुंची दिल्ली पुलिस

शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- ट्रेन हादसा TMC की साजिश,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *