दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले पर बीजेपी सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी पर पहलवान अड़े हैं। पहलवान पिछले हफ्ते अपने मेडल को गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे हुए थे। हालांकि, किसान नेता नरेश टिकैत की ओर से पांच दिन का मोहलत मांगे जाने के बाद पहलवान अपना मेडल सौंपकर वापस आ गए थे। हालांकि, सोमवार को पांच दिन का समय भी बीत चुका है। दिल्ली पुलिस की ओर से महिला पहलवानों को जंतर-मंतर पर बैठने से रोके जाने के बाद धरना भी खत्म हो गया है।
बता दें, महिला पहलवानों के यौन शोषणा मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम रविवार रात को भारतीय कुश्ती महासंघ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण के गौंडा स्थिति पैतृक निवास विश्नोहरपुर पहुंची हुई थी। जहां, टीम ने 12 लोगों के बयान दर्ज की। इनमें सांसद के करीबी, परिजन, सहयोगी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इधर प्रदर्शनकारी पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हैं।
मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम कुल मिलाकर 137 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इनें 125 गवाहों के बयान पहले ही रिकॉर्ड किए गए थे जबकि 12 के बयान रविवार को दर्ज किए गए। जानकारी के मुताबिक, जांच टीम ने गोंडा से कुछ लोगों के नाम-पते, मोबाइल नंबर के अलावा पहचान पत्र भी साक्ष्य के तौर अपने साथ ले आई है।