टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में साउथफॉर्क डेयरी फार्म में आग लगने से 18,000 से अधिक गायों की जलने से मौत हो गई। विदेशी समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका के इतिहास में खेतों में लगने वाली यह सबसे घातक आग है। आग लगने का कारण अभी भी पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार आग ने टेक्सास स्थित एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट (AWI) को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह सबसे पुराने अमेरिकी पशु संरक्षण समूहों में से एक है। बीते दस वर्षों में आग से लगभग 65 लाख पशु मारे गए हैं। इनमें से अधिकांश मुर्गे हैं।
हाल के दिनों की यह बड़ी घटना
भीषण आग और दम घुटने से मारे जाने वाली गायों की सही संख्या बता पाना संभव नहीं है, लेकिन शेरिफ ऑफिस ने अनुमान लगाया कि इस आगजनी में 18 हजार गायों की जान चली गई.
स्थानीय समाचार आउटलेट केएफडीए से शेरिफ साल रिवेरा (Sheriff Sal Rivera) ने कहा कि हादसे में कुछ गायें बच गई हैं, लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर हैं कि उन्हें मारना ही होगा.
बीबीसी के अनुसार, वाशिंगटन डीसी स्थित एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट (Animal Welfare Institute, AWI) का कहना है कि अगर 18 हजार गायों की मौत के आंकड़े कन्फर्म हो जाते हैं तो 2013 के बाद से आगजनी में मारे गए जानवरों के लिहाज से यह सबसे बड़ी घटना होगी. इंस्टीट्यूट 2013 से इस तरह के हादसों के बारे में आंकड़े रख रही है.