भारत तुर्की के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय दल भूकंप प्रभावित तुर्किये में राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत दिन-रात काम कर रहे हैं। मोदी ने ट्वीट किया, “अधिकतम लोगों की जिंदगी और संपत्ति बचाने के लिए वे अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहेंगे। संकट की इस घड़ी में भारत तुर्किये के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।

मोदी ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के उस ट्वीट को संलग्न किया जिसमें भारतीय दलों द्वारा की जा रही मदद के दृश्य दिखाए गए थे। बागची ने कहा, “भारतीय सेना के चिकित्सा विशेषज्ञों का दल चौबीसों घंटे घायलों को राहत पहुंचाने के काम में जुटा है।” अधिकारियों ने कहा कि तुर्की के इस्केंदरन में भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में अब तक 106 से अधिक लोगों का इलाज किया जा चुका है।

 

More From Author

11 FEB 2013

दलित नेता के बिगड़े बोल

दलित नेता के बिगड़े बोल, ‘अंबेडकर जिंदा होते तो गांधी की तरह गोली मार देता’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *