दलित नेता के बिगड़े बोल

दलित नेता के बिगड़े बोल, ‘अंबेडकर जिंदा होते तो गांधी की तरह गोली मार देता’

Telengana : तेलंगाना में एक दलित नेता ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दलित नेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बोल रहा है कि ‘अगर अंबेडकर आज जिंदा होते तो मैं उन्हें मार देता’।

क्या हैं पूरा मामला…

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर राष्ट्रीय दलित सेना के संस्थापक और दलित नेता हमारा प्रसाद ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो बनाया था। इसमें हमारा प्रसाद ने डॉ. अंबेडकर की ‘रीड्ल्स इन हिंदूज्म’ की किताब को दिखाया। वीडियो में वह डॉ. अंबेडकर के खिलाफ कई आपत्तिजनक बातें कहते हुए दिख रहा है। उसने कहा कि अगर आज अंबेडकर जिंदा होते तो मैं उन्हें उसी तरह मार देता, जिस तरह गोडसे ने गांधी को मारा था। इसी वीडियो में हमारा प्रसाद ने डॉ. अंबेडकर पर हिंदुओं की भावना आहत करने का भी आरोप लगाया है।

शिकायत दर्ज हुई, आरोपी गिरफ्तार

डॉ. अंबेडकर पर विवादित बयान देने वाले दलित नेता के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख आरएस प्रवीण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 153A और 505(2) के तहत एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

More From Author

भारत तुर्की के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है: PM मोदी

भारत को मिली बड़ी जीत – अश्विन-जडेजा की फिरकी में कंगारू हुए ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *