मारा गया ISIS प्रमुख अबू हुसैन अल-कुरैशी, राष्ट्रपति एर्दोगन का बड़ा दावा

अंकारा. तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन (ISIS) के प्रमुख को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. एर्दोगन ने रविवार को घोषणा कि ISIS के प्रमुख अबू हुसैन अल-कुरैशी (Abu Hussein al-Qurashi) को सीरिया में मार गिराया गया है. एर्दोगन ने कहा कि उनका उनका राष्ट्रीय खुफिया संगठन दाएश / ISIS के तथाकथित नेता को फॉलो कर रहा था. जिसका एक कोड नाम अबू हुसैन अल-कुरैशी है.

उन्होंने आगे कहा ‘यह पहली बार है जब मैं यहां यह कह रहा हूं. इस व्यक्ति को कल एमआईटी द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में मार दिया गया था.’ उन्होंने आगे कहा कि तुर्की बिना किसी भेदभाव के आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगा. अनादोलु एजेंसी के अनुसार, 2013 में तुर्की दाएश / ISIS को आतंकवादी संगठन घोषित करने वाले पहले देशों में से एक बन गया.

तब से देश पर कई बार आतंकी समूह द्वारा हमला किया गया है. कम से कम 10 आत्मघाती बम विस्फोटों, सात बम हमलों और चार सशस्त्र हमलों में 300 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हुए. जवाब में तुर्की ने आगे के हमलों को रोकने के लिए देश और विदेश में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया. एक इंटरव्यू में तुर्की के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि नस्लवाद, इस्लामोफोबिया और भेदभाव पश्चिम में ‘कैंसर कोशिकाओं की तरह’ फैल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी देशों ने अभी तक इस खतरे का सामना करने के प्रयासों का प्रदर्शन नहीं किया है.

More From Author

Operation Kaveri

Operation Kaveri : सूडान से निकाले गए 3 हजार लोग, अब तक 2300 भारतीयों की वतन वापसी

Bus accident: 18 लोगों की मौत, कुछ लोग गंभीर रूप से घायल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *