Operation Kaveri : हिंसाग्रस्त सूडान (Sudan Conflict) से ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) के तहत वहां फंसे हुए भारतीयों को निकालने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा. सूडान में जारी संघर्ष के बीच वहां फंसे भारतीयों को पहले सऊदी अरब के जेद्दाह शहर लाया जा रहा है फिर वहां सो लोगों की वतन वापसी हो रही है. बता दें कि रविवार को दो चरणों में 269 लोगों के एक और समूह को सुरक्षित लाया गया. सी-130 इंडियन एयरफोर्स का विमान 40 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचा. अब तक सूडान में फंसे 3000 भारतीयों को ऑपरेशन कावेरी के तहत सुरक्षित वापस जेद्दाह पहुंचाया गया है.
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार विदेश मंत्री ने ट्वीट किया ‘एक C-130 भारतीय वायु सेना की फ्लाइट यात्रियों के साथ नई दिल्ली में उतरी है. इस उड़ान के साथ अब तक लगभग 2300 लोग भारत पहुंच चुके हैं.’ 8वीं उड़ान में यह संख्या 2300 तक पहुंच गई, हालांकि, इसके बाद तीन और उड़ानें क्रमशः 229, 288 और 135 यात्रियों को निकाल लाई. इसके बाद देर रात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सूडान से अब तक 3000 भारतीयों को निकाला जा चुका है.
बागची ने ट्वीट किया ‘वायुसेना का सी-130जे विमान नागरिकों के 16वें बैच को लेकर पोर्ट सूडान शहर उड़ान भर चुका है. इस विमान में 122 लोग सवार हैं, जिन्हें जेद्दाह ले जाया जा रहा है. ऑपरेशन कावेरी के तहत अभी तक 3000 के करीब लोगों सूडान से निकाल लिया गया है.’ उन्होंने ट्वीट में आगे कहा ‘सूडान से निकाले जा रहे हमारे वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आदर और सम्मान.’