वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई गाय, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

एमपी। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है. दिल्ली से भोपाल वापस आ रही ट्रेन ग्वालियर में हादसे का शिकार हुई. ट्रेन के सामने गाय के आ जाने से हादसा हुआ. बता दें, घटना शाम 6:15 बजे के करीब हुई. गाय के टकराने से ट्रेन का बोनट खुल गया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.

बता दें, हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन करीब 15 मिनट तक ग्वालियर के डबरा स्टेशन पर खड़ी रही. वहीं, ट्रेन को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. रेलवे के टेक्निकल स्टाफ द्वारा स्टेशन पर ही बोनट को ठीक किया गया जिसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी. ये पहली बार नहीं है जब वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हुई है. इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस कई बार दुर्घटना का शिकार हो चुकी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल को भोपाल से मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. अभी इस ट्रेन को शुरू हुए 1 महीना भी नहीं हुआ और ये हादसे का शिकार हो गई. वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली स्टेशन तक के सफर में 7 घंटे और 50 मिनट का समय लगेगा.

 

More From Author

मानहानि मामला : राहुल गांधी की अपील पर गुजरात हाईकोर्ट कल करेगा सुनवाई

धारा 144 लागू

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले हुई थी हिंसा, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *