India vs Australia 3rd Test : भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावास्‍कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्‍ट मैच कल इंदौर में खेला जाएगा

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावास्‍कर ट्रॉफी का तीसरा क्रिकेट टेस्‍ट कल से इंदौर में खेला जायेगा। पहले दो मैच जीतकर भारत ने ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी है। इस हार के बावजूद ऑस्‍ट्रेलिया विश्‍व टेस्‍ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में 136 अंक के साथ पहले नम्‍बर पर है। भारत 123 अंक लेकर दूसरे नम्‍बर पर है। श्रृंखला का चौथा टेस्‍ट मैच अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में 9 मार्च से शुरू होगा।

इंदौर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने खोली कंगारू टीम की पोल

‘एमआरएफ पेस फाउंडेशन’ में कोचिंग के निदेशक ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे इस समय स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन पर बहुत अधिक निर्भर है. ट्रेविस हेड के लिए यह साल अच्छा रहा है और अब पूरी बल्लेबाजी इकाई को एकजुटता दिखानी होगी.’

भारत के सामने उजागर की सबसे बड़ी कमजोरी

ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट में 563 विकेट लेने वाले 53 साल के इस पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे भारत में स्पिन से निपटने की योजना पर अडिग नहीं रहे. पहले टेस्ट में, वे बहुत रक्षात्मक थे जबकि दूसरे टेस्ट में, वे बहुत आक्रामक थे. उन्हें बीच का रास्ता निकाल कर क्रीज पर अधिक समय बिताने पर ध्यान देना होगा.’

ग्लेन मैक्ग्रा ने आगे कहा कि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और हरफनमौला कैमरून ग्रीन की गैरमौजूदगी ने टीम के संतुलन को प्रभावित किया, लेकिन साथ ही नागपुर में पहले टेस्ट के लिए हेड को बाहर करने जैसे चयन फैसलों पर भी सवाल उठाया.

हो सकती है भारत की Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

 

 

 

More From Author

हिंडनबर्ग के भंवर में अडानी, LIC का हुआ बंटाधार, बीमा कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट

AMAR PRABHAT 28 FEB 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *