RCB vs LSG: आईपीएल क्रिकेट में आज बैंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढे सात बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और लखनऊ सुपर जाइंटस का मुकाबला होगा।
कल रात, हैदराबाद में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदरबाद ने पंजाब किग्ंस को आठ विकेट से हरा दिया। पंजाब किग्ंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 17 ओवर और एक गेंद में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शिखर धवन ने 66 बॉल में 99 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं कल एक अन्य मैच में अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से मात दी। नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने 21 बॉल में छह छक्कों की मदद से 48 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स
RCB (पहले बल्लेबाजी): विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा/माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, आकाशदीप, हर्षल पटेल.
RCB (पहले गेंदबाजी): विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा/माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, आकाशदीप, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज.
RCB इम्पैक्ट प्लेयर्स: मोहम्मद सिराज/सुयश प्रभुदेसाई.
LSG (पहले बल्लेबाजी): केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुडा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन, आयुष बदौनी, मार्क वूड, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, जयदेव उनादकट.
LSG (पहले गेंदबाजी): केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुडा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन, मार्क वूड, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा.
LSG इम्पैक्ट प्लेयर्स: अमित मिश्रा/आयुष बदौनी.