नई दिल्ली: एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली-लंदन (AI-111) उड़ान टेक ऑफ के बाद वापस लौट गई. एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि एक यात्री का फ्लाइट क्रू मेंबर्स के साथ बीच हवा में झगड़ा हुआ, जिसके बाद ये कदम उठाना पड़ा. एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. यात्री इस समय दिल्ली एयरपोर्ट स्थित पुलिस थाने में है.
बता दें कि एयर इंडिया के विमानों में पिछले दिनों कई ऐसी घटनाएं देखने को मिलीं, जिन्हें लेकर काफी बवाल हुआ. इन्हीं में से एक घटना एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-नई दिल्ली उड़ान की ‘बिजनेस श्रेणी’ में हुई. इस फ्लाइट में सवाल सवार नशे में धुत शख्स ने करीब 70 वर्षीय एक महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है.
एअर इंडिया का मुद्दा
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा “एयर इंडिया की उड़ान एआई 111, 10 अप्रैल 2023 को दिल्ली-लंदन हीथ्रो संचालित करने के लिए निर्धारित है, बोर्ड पर एक यात्री के गंभीर अनियंत्रित व्यवहार के कारण प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आया। मौखिक और लिखित चेतावनियों पर ध्यान न देते हुए, यात्री ने अनियंत्रित व्यवहार जारी रखा। जिसमें केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक नुकसान पहुंचाना शामिल है। एयरलाइन ने कहा कि पायलट इन कमांड ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।
एयरलाइन ने कहा- “पुलिस में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। एयर इंडिया में सभी की सुरक्षा, सुरक्षा और सम्मान हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और हमने आज दोपहर लंदन के लिए प्रस्थान करने के लिए उड़ान को पुनर्निर्धारित किया।