CSK Vs MI : आईपीएल-2023 के 12 वे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
CSK Vs MI : चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा शानदार 3 विकेट झटके। वहीं, रहाणे ने बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने चेन्नई को तूफानी शुरुआत दी। इसका फायदा टीम को मिला। उसने आसानी से रन चेज कर लिया। रहाणे ने 27 गेंद पर 61 रन बनाए। जडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच ख़िताब दिया गया।
दोनों टीम
CSK Vs MI : मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
चेन्नई सुपरकिंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे।