राशिफल

Horoscope Today 9 April 2023 : इन राशियों के लिए रविवार का दिन है बेहद शुभ, पढ़े अपना राशिफल…

Horoscope Today 9 April 2023 : आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज रात 10 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजे तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 09 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Horoscope Today 9 April 2023 :

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेंगी।

वृष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी के परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि मिलेगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास में लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती है। संतान को कष्ट होगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अज्ञात भय से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

तुला राशि- मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी विशेष कार्य के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की चिंता रहेंगी। (

मकर राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। संयत रहें। क्रोध से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से भी धन मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। संयत रहें। क्रोध से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से भी धन मिल सकता है। मित्रों से भेंट हो सकती है।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। भाइयों से मनमुटाव की स्थिति रहेगी।

 

 

 

More From Author

AMAR PRABHAT 9 APR 23

CSK Vs MI : अंबानी की टीम को मिली एक और करारी हार, रहाणे के रंग के सामने MI के बॉलर्स पड़े फीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *