जिम्नास्ट दीपा करमाकर

जिम्नास्ट दीपा करमाकर पर लगा 21 महीनों का प्रतिबंध, डोप टेस्ट में फेल होने पर हुई कार्रवाई…

नई दिल्ली : भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर डोप डेस्ट में बुरी तर फंस गई हैं। उन पर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन (use of prohibited substances) के चलते गाज गिरी है। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी दीपा पर पाबंदी लगाई है।

इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर को प्रतिबंधित पदार्थ हाइजेनामाइन के लिए पॉजिटिव परीक्षण के बाद 21 महीने के लिए प्रतिबंधित किया है।

बता दें कि त्रिपुरा की दीपा करमाकर भारत की टॉप जिम्नास्ट में से एक हैं. वह साल 2016 के रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं थीं. ओलंपिक में उसके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सचिन तेंदुलकर ने बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट किया था, हालांकि, बाद में दीपा ने प्रदेश की खराब सड़क का हवाला देते हुए इसे वापस कर पैसे लिए थे.

क्या है हाइजेनामाइन?
यूनाइटेड स्टेट्स एंटी-डोपिंग एजेंसी के अनुसार, हाइजेनामाइन में मिश्रित एड्रीनर्जिक रिसेप्टर गतिविधि है, जो एक सामान्य उत्तेजक के रूप में काम कर सकता है. इसे WADA की 2017 में बैन पदार्थों की लिस्ट में जोड़ा गया था. हाइजेनामाइन कार्डियोटोनिक भी हो सकता है, जो हृदय गति को मजबूत करता है.

 

More From Author

कर्नाटक सेक्स सीडी कांड

सेक्स सीडी कांड: CBI जांच की मांग को लेकर अमित शाह से मिलेंगे रमेश जरकीहोली

प्रेमी भांजे के साथ 2 बच्चों की मां ने कर ली खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला दोनों का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *