प्रेमी भांजे के साथ 2 बच्चों की मां ने कर ली खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला दोनों का शव

जगदलपुर । जिले में 2 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, इसकी भनक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी। शुक्रवार को दोनों ने सुसाइड कर लिया हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों गंगामुंडा इलाके के रहने वाले थे। मृत युवक का नाम विष्णु साहू (32) है। इसे 33 साल की अपनी सगी मामी से ही प्यार हो गया था। युवक कुंवारा था। वह वेल्डिंग का काम करता था। उसकी प्रेमिका मामी और वो दोनों एक ही घर में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। शुक्रवार की सुबह दोनों घर पर अकेले थे। बताया जा रहा है कि, घर के नीचे वाले कमरे में दोनों ने रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गए।

कई घंटों के बाद जब विष्णु का छोटा भाई उसे बुलाने के लिए घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह खिड़की की तरफ जाकर देखा तो अंदर दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। जिसके बाद युवक ने आस पास के लोगों को इकट्ठा किया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुलाया। फिर इस मामले की जानकारी बोधघाट थाने को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर किसी तरह दरवाजा खोला। जिसके बाद दोनों के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच अवैध संबंध था। इसलिए दोनों ने सुसाइड किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

 

More From Author

जिम्नास्ट दीपा करमाकर

जिम्नास्ट दीपा करमाकर पर लगा 21 महीनों का प्रतिबंध, डोप टेस्ट में फेल होने पर हुई कार्रवाई…

4 FEB 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *