Bharat Jodo Yatra :

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर के लाल चौक पर आज तिरंगा फहराया है। लाल चौक पर तिरंगा फहराने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सभी चाकचौबंद इतजाम किए थे। पुलिस प्रशासन इस यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में था। सुरक्षा के लिहाज से लाल चौक को सील किया गया था।

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो 30 जनवरी को कश्मीर में समाप्त होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया है। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने लाल चौक को सील किया। यहां आम लोगों की आवाजाही भी पुलिस ने रोक दी थी।

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी श्रीनगर के लाल चौक के लिए सुबह 11 बजे पंथा से निकले थे। इसके बाद उन्होंने लाल चौक पहुंच कर वहां तिरंगा फहराया। इस दौहान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही। पार्टी के कई बड़े नेता इस दौरान राहुल गांधी के साथ थे।

 

More From Author

29 Jan 2023

अस्पताल में किया रेफर

BIG-NEWS : स्वास्थ्य मंत्री नव दास को बदमाशों ने मारी गोली ,अस्पताल में किया रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *