नई दिल्ली: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला हुआ है. उन्हें गांधी चौक के पास कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है. नाबा दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.
उल्लेखनीय है कि बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता नव किशोर दास हाल ही में खबरों में थे, जब उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में 1 करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। दास ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किया था, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।
कार से उतरते ही मारी गोली
बताया जा रहा है कि मंत्री को उस समय करीब से गोली मारी गई जब वह ब्रजराजनगर नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो नए कार्यालय भवनों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकले पास में पुलिस की वर्दी में खड़े शख्स ने उन्हें गोली मारनी शुरू कर दी।