अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकट होगा बुक

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रियों (Amarnath pilgrims) को इस बार जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (JKRTC) बसों के जरिये और सुविधाएं मुहैया करवाने वाला है। यात्री अब मोबाइल फोन (mobile phone) से टिकट बुक (ticket book) करने के साथ ही अपनी बस को ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकेंगे।

इसके लिए जेकेआरटीसी अप्रैल के अंत तक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के पहले चरण को पूरी तरह से लागू करने वाला है। जेकेआरटीसी से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

इसके लिए आईटीएमएस को पांच चरणों में लागू किया जा रहा है। पहले चरण में बसों की टिकट बुकिंग को ऑनलाइन किया गया है। हालांकि इसमें कुछ परेशानियां आ रही है।

इसमें बस पास, टिकट रिफंड जैसे समस्या है, जिन्हें अप्रैल तक दूर करने का दावा किया जा रहा है ताकि अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। आईटीएमएस के प्रभावी रूप से लागू होने से आम यात्रियों के साथ अमरनाथ यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

उन्हें बस टिकट लेने के लिए लाइनों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। मोबाइल एप और वेबसाइट से टिकट बुक कर सकेंगे। पहले फेज में आईटीएमएस पूरी तरह लागू होने के बाद दूसरे फेज में ईंधन, तीसरे फेज में रखरखाव प्रबंधन, चौथे फेज में सूची और फिर स्थापना प्रबंधन पर कार्य होगा।

इससे न सिर्फ जेकेआरटीसी के कामकाज में पारदर्शिता आएगी, बल्कि बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया है कि इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के पहले चरण को अप्रैल तक पूरी तरह से लागू किया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। – राकेश संगराल, महाप्रबंधक, जेकेआरटीसी

 

More From Author

अतीक अहमद ने UP में एंट्री

उमेशपाल अपहरण केस में अतीक अहमद समेत सभी 10 आरोपी दोषी करार

Jamia violence

जामिया हिंसा: दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी पर बंदूक तानने वाले शाहरुख की जमानत अर्जी खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *