राहुल गांधी समेत इन नेताओं पर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

असम पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ हिंसा में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को FIR दर्ज की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम में है। हिंसा की कथित घटनाएं उस समय हुईं, जब पार्टी समर्थकों और नेताओं ने गुवाहाटी में प्रवेश करने की कोशिश में अवरोधक तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, कांग्रेस सदस्यों द्वारा हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में आज राहुल गांधी, के सी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) 143/147/188/283/353/332/333/427, पीडीपीपी (लोक संपत्ति नुकसान निवारण) अधिनियम की धारा तीन के साथ पढ़ा जाए, के तहत मामला दर्ज किया है।

More From Author

बंगाल में एक बार फिर एक्शन में ईडी, TMC नेता के घर फिर रेड

मजदूरों को लेकर जा रहा कनाडाई विमान क्रैश, 6 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *