बंगाल में एक बार फिर एक्शन में ईडी, TMC नेता के घर फिर रेड

पश्चिम बंगाल में ईडी एक बार फिर एक्शन में है। राशन घोटाला मामले में फरार चल रहे टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है। खबरों के मुताबिक, उत्तर 24 परगना के संदेशखाली स्थित फरार टीएमसी नेता शाहजहां के घर पर ईडी की टीम ताला तोड़कर घुसी है। ईडी की टीम के साथ सेंट्रल फोर्स की टीम भी मौजूद है।

सुरक्षा में मौजूद जवान

टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर से लेकर सड़क तक सेंट्रल फोर्स की तैनाती की गई है। ईडी की टीम के साथ सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई  है। बता दें कि ईडी ने लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है।

गौरतलब है कि राशन घोटाला मामले में इससे ठीक 19 दिन पहले ईडी की टीम टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी, जहां टीएमसी नेता के समर्थकों ने ईडी की टीम पर हमला बोल दिया था, जिसमें कई अधिकारी चोटिल हो गए थे। हमले के बीच घटनास्थल पर मौजूद कई मीडिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई थी।

More From Author

मुख्यमंत्री का ऐलान, 2027 तक 20 लाख गरीबों को देंगे तीन कमरे वाला अबुआ आवास

राहुल गांधी समेत इन नेताओं पर दर्ज हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *