मुंबई। शनिवार को बागेश्वर धाम सरकार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मुंबई के मीरा रोड इलाके में एक दिव्य दरबार सजाया गया. इस दरबार में लाखों की संख्या में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायी उन्हें सुनने पहुंचे थे. शनिवार शाम 5:30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ और रात 9:00 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ. एक तरफ जहां लोग कार्यक्रम स्थल से अपने घर की तरफ निकल रहे थे, वही दूसरी तरफ लगभग 50 से 60 लोगों का एक समूह मीरा रोड पुलिस स्टेशन पहुंचा.
कल शनिवार के दिन मीरा रोड मुम्बई में बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दर्शन हुआ। मन तृप्त हो गया। जय हो बाला जी महाराज, जय बागेश्वर धाम की। जय हो स्वामी धीरेन्द्र शास्त्री महाराज की। जय श्री हनुमान जी की। जय श्री राम। हर हर महादेव। जय श्री राधे कृष्ण 🙏🌹#बागेश्वरधामसरकार… pic.twitter.com/p2qUBXaFAa
— Damodar Raao (भजन गायक) (@RaaoDamodar) March 19, 2023
इससे पहले बागेश्वर धाम सरकार ने दरबार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र तभी घोषित होगा जब हिंदुओ में एकता आएगी. बाकी धर्म के लोग भी यही हिंदू राष्ट्र में रहेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा धर्म जोड़ना सिखाता है, तोड़ना नही. बागेश्वर धाम सरकार ने कहा, ‘हम कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे सनातन धर्म को नीचा देखना पड़े लेकिन हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनवा कर मानेंगे. दूसरी बात अपने घर का एक बच्चा राम के लिए जरूर घर से बाहर निकालो, तीसरी बात जिनको बागेश्वर धाम में पाखंड नजर आता है, अंधविश्वास नजर आता है उन मूर्खों को हमारे सामने आना चाहिए.’