महाठग सुकेश चंद्रशेखर

महाठग सुकेश चंद्रशेखर की बढ़ीं मुश्किलें , मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नहीं मिली राहत

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कोर्ट ने सुकेश की न्यायिक हिरासत को 31 मार्च के तक बढ़ा दिया है। सुकेश ने कोर्ट में याचिका दायर कर मामले को दूसरे जज को ट्रांसफर करने की मांग की। जिस याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका में जज पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था।

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत 31 मार्च तक बढ़ा दी है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका दायर कर मामले को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग की. सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका में जज पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था. पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश द्वारा याचिका दाखिल करने पर नाराजगी जताई.

कोर्ट ने सुकेश की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा कि आरोपी को पीठासीन अधिकारी पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत 31 मार्च तक बढ़ा दी है.

More From Author

बागेश्वर बाबा

बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में हुई लाखों की चोरी, मामला दर्ज

फोन पे एप

घर में बैठे फोन पे एप से रोज कमाएं रु830 से 3000 रुपये, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *