आयकर विभाग का छापा

BBC ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, कर्मचारियों के जब्त किए गए फोन

नई दिल्ली। BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद BBC के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, IT की 60 से 70 लोगों की टीम इस ऑपरेशन में शामिल है। आईटी टीम BBC ऑफिस में रखे गए रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है।

जानकार सूत्रों के मुताबिक सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए बोल दिया है। इस कार्रवाई के बारे में लंदन हैड क्वार्टर में जानकारी दी गई है। बीबीसी के भारत में अन्य दफ्तरों पर सर्वे की सूचना है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बीबीसी ने गुजरात दंगों व प्रधानमंत्री मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी कर दी थी। इसको लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद भारत में डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया था।

उधर, कांग्रेस के हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है, पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है, अघोषित आपातकाल। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीबीसी पर आयकर की कार्रवाई पर कहा कि यहां हम यहां अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ गई है।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी पर बीबीसी ने गुजरात दंगे पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी। इस इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले रोक लगा दी थी। India: The Modi Question को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से बैन करने का आदेश दिया था। आयकर विभाग की कार्रवाई को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

 

More From Author

जिंदा जलीं मां-बेटी

यूपी में अतिक्रमण हटाने के दौरान जिंदा जलीं मां-बेटी

हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे’, पुलवामा हमले की बरसी पर PM मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *