कर्नाटक विधानसभा चुनाव ! भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस बीच पार्टी ने 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया।

जगदीश शेट्टार पर संशय बरकरार

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज चल रहे पार्टी के कद्दावर नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने नड्डा को अपनी इच्छा से अवगत कराया था। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने बताया था कि 99 फीसदी तय है कि जगदीश शेट्टार को टिकट दिया जाएगा।

कर्नाटक में कब होगा मतदान?

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव  संपन्न होंगे, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। 224 सीटों वाली विधानसभा में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।

More From Author

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार ! आज 10 हजार से ज्यादा नए मामले, 44,998 एक्टिव केस

गर्मियों में ठंडा पानी पीने

सावधान! गर्मियों में ठंडा पानी पीने के हैं कई नुकसान, तुरंत हो जाएंगे इन बीमारियों के शिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *