देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार ! आज 10 हजार से ज्यादा नए मामले, 44,998 एक्टिव केस

नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 हो गई है। कोरोना के नए मामले पिछले 8 महीने में आए सबसे अधिक मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण की दैनिक दर 4.42 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.02 प्रतिशत है।

देश में अभी कोरोना से संक्रमित 44,998 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98. 71 प्रतिशत है। वहीं अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की 220,66,24,653 डोज लगाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

कोविशील्ड का निर्माण फिर शुरू

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) के सीईओ अदार पूनावाला ने बुधवार को कहा कि उन्होंने वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास कोवोवैक्स वैक्सीन की 60 लाख बूस्टर खुराक पहले से ही उपलब्ध हैं और वयस्कों को ये बूस्टर डोज लेनी चाहिए। दिसंबर 2021 में कोविशील्ड का निर्माण बंद कर दिया था। उन्होंने कोविड-19 टीकों की कमी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माता तैयार हैं, लेकिन वैक्सीन की कोई मांग शून्य है।

सात माह बाद कोरोना के रिकार्ड 10 हजार से ज्यादा नए केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण (COVID) के 7,830 नए केस मिले हैं। पिछले 223 दिनों में ये सर्वाधिक हैं। इससे पहले पिछले साल एक सितंबर को संक्रमण के एक दिन में 7,946 मामले सामने आए थे। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 40,215 हो गई है। संक्रमण से 16 लोगों की जान गई है। केरल में पांच, दिल्ली, पंजाब व हिमाचल प्रदेश में दो-दो और गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु व उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है

देश में संक्रमण की संख्या बढ़कर अब 4,47,76,002 हो गई है। अभी तक कुल 4,42,04,771 लोग वायरस को मात देकर ठीक हुए हैं। संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है। सक्रिय केस कुल मामलों का 0.9 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देश में टीकाकरण अभियान के तहत 220.66 करोड़ कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।

More From Author

UP Coronavirus Updates : CM योगी ने दिए अस्पतालों में मास्क अनिवार्य करने के निर्देश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव ! भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *