राजनीतिक विभीषण

JDU ने बोला RCP सिंह पर तीखा हमला, कहा- भाजपा को राजनीतिक विभीषण मुबारक

पटना : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। अब उनके भाजपा में शामिल होने पर जदयू नेताओं ने उनपर जुबानी हमला बोला है। यहां तक की आरसीपी सिंह पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगाया गया है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आरसीपी सिंह पार्टी को कमजोर करने में लगे थे। भाजपा की कठपुतली बनकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी साजिश कर रहे थे।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी सिंह का भाजपा में जाना कोई हैरान करने वाली खबर नहीं है। सच तो यह है कि जिस समाज से आरसीपी सिंह संबंध रखते हैं, वह शत प्रतिशत मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है।

 

More From Author

CBSE Board Result 2023 : घोषित किए 12वीं के नतीजे, 87.33% हुए पास, इन वेबसाइट्स पर जाकर छात्र देख सकते हैं परिणाम

आवारा कुत्ते

यूपी : मेडिकल कैंपस में कुत्तों का आतंक, दो डॉक्टरों समेत पांच पर किया हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *