CBSE Board Result 2023 : घोषित किए 12वीं के नतीजे, 87.33% हुए पास, इन वेबसाइट्स पर जाकर छात्र देख सकते हैं परिणाम

नई दिल्ली – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है और यह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर भी उपलब्ध है। इस बार कुल 87.33% छात्र 12वीं कक्षा में पास हुए है। इस बार लड़कियों ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट में बाजी मारी है।

सीबीएसई ने छात्रों के डिजिलॉकर खातों को सक्रिय करने के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन जारी किया है, जिसे स्कूल अपने एलओसी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके digilocker.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपने सुरक्षा पिन का उपयोग करना होगा, अपने खातों को सक्रिय करना होगा, ताकि परिणाम घोषित होने के बाद वे अपनी अंकतालिकाओं और प्रमाणपत्रों की डिजिटल प्रतियां डाउनलोड कर सकें।

More From Author

Cyclone Mocha होता जा रहा ताकतवर, IMD ने जारी की चेतावनी

राजनीतिक विभीषण

JDU ने बोला RCP सिंह पर तीखा हमला, कहा- भाजपा को राजनीतिक विभीषण मुबारक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *