भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में दर्ज मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आज शुक्रवार 7 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. इसे सिंधिया के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है.
याचिका में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने कहा कि 2018 में भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय इसकी जानकारी नहीं दी थी. जो नियमों का उल्लंघन है.