Amarnath Yatra 2023 : खराब मौसम के कारण रोकी अमरनाथ यात्रा, उत्तराखंड में बादल फटा

Amarnath Yatra : देश के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देने के बाद से ही भारी बारिश का दौर जारी है। इस कारण मौसम विभाग रोज देश के अलग इलाकों के लिए रेड अलर्ट या ऑरेंज अलर्ट जारी कर रहा है। इस बीच बीती रात उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के दारमा घाटी में बादल फट गया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

हालांकि बादल फटने के कारण आसपास के गांव में सैकड़ों लोग फंस गए हैं। वहीं पुजारियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा में नियमित अनुष्ठान किए, जबकि शुक्रवार को खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा की ओर जाने से रोक दिया गया था। सुबह की आरती के तहत पुजारियों ने जम्मू-कश्मीर स्थित गुफा में जमी बर्फ के बीच खड़े होकर भजन-कीर्तन किया. श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा मंदिर में किए गए अनुष्ठानों का एक वीडियो जारी किया गया। रास्ते में फंसे तीर्थयात्रियों को अनुष्ठान देखने में सक्षम बनाने के लिए बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। (Amarnath Yatra)

बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है और यात्रियों को राहत शिविर में रोका गया है। जम्मू में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। खराब मौसम के चलते यात्रियों को अभी रामबन के चंद्रकोट में रोका गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 84768 श्रद्धालु अमरनाथ दर्शन कर चुके हैं। (Amarnath Yatra)

 

More From Author

UP Mein Ka Ba

UP Mein Ka Ba फेम नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ दर्ज कराई गयी FIR, जाने क्या है मामला

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत! नहीं जाएगी राज्यसभा सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *