आज सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया बनेंगी कियारा, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Kiara Weds Siddharth : आज काफी इंतज़ार के बाद आख़िरकार वो घडी आ ही गई जब बॉलीवुड के चहेते कपल्स कियारा और सिद्धार्थ आज सात फेरों के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले दो दिनों से राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में चल रही सिद्धार्थ-कियारा की शादी की रस्मों के बाद आज यानी 7 फरवरी को सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो जाएंगे।आइये जानते हैं प्यार से जुड़े किस्से

कियारा ने बताया कि, ”हम लस्ट स्टोरीज़ की रैप-अप पार्टी में मिले थे. ये बात 2018 की है। वहां से हम दोनों ने बातचीत करनी शुरू हुई। मैं उस रात को कभी नहीं भूल सकती। बाद में हम दोनों की चलते-फिरते कई मुलाकातें हुईं.”

वक्त बीतता जाता है और 2019 आ जाता है। इस साल सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों ने दक्षिण अफ्रीका की तस्वीरें शेयर की थी। यह तस्वीरें नए साल को लेकर थी। लेकिन दोनों को ही एक दूसरे के बारे में नहीं पता था। कुछ फैन फॉलोअर्स ने यह कनेक्शन खोजा तब इस बात का पता चला। सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा.

कियारा और सिद्धार्थ दोनों अपने प्यार को लेकर कभी सामने नहीं आए। यह प्रेम कहानी चुपके चुपके चलती रही और आज शादी बदल गई। कॉफी विद करण शो दोनों साथ आए थे। लेकिन ने सिद्धार्थ को अपना दोस्त बताया था। यही बात है जब सिद्धार्थ से पूछी गई तो उसने कहा कि मैं शादी के बाद एक अच्छे और खुशहाल भविष्य की उम्मीद कर रहा हूं।और अगर यह भविष्य के कियारा के साथ है तो बहुत अच्छा है।

2021 में कैप्टन विक्रम बत्रा के जिंदगी पर एक मूवी बनाई गई जिसका नाम शेरशाह है स्कूल में विक्रम बत्रा के किरदार पर सिद्धार्थ थे वही उनकी प्रेमिका डिंपल का किरदार किसने निभाया था सुन की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ती नजर आई।

कियारा-सिड की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में दूल्हा-दुल्हन के साथ उनके रिश्तेदार पहुंच चुके हैं। नाच-गानों के साथ रस्में निभाई जा रही हैं। स्टार कपल के बॉलीवुड से लेकर बिजनेस फैमिली के दोस्त भी सूर्यगढ़ आ चुके हैं। मेहमानों की खातिरदारी के लिए भी खास इंतजाम किया गया है। हर गेस्ट को अटेंड करने के लिए एक अटेंडर साथ रहेगा। मेहमानों की खातिरदारी में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

More From Author

पूनम त्यागी की मौत

बड़ा हादसा – एक्सप्रेसवे पर हादसे में एडीजे पूनम त्यागी की मौत, ड्राइवर गंभीर

नव नियुक्ति ए0एन0एम0के 12 दिवसीय अभिमुखीकरण का समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *