नव नियुक्ति ए0एन0एम0के 12 दिवसीय अभिमुखीकरण का समापन

नव नियुक्ति ए0एन0एम0के 12 दिवसीय अभिमुखीकरण का समापन
शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की जा रही है। जैसे गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान व संदर्भ, बच्चों का नियमित टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के साथ-साथ समुदाय स्तर पर छाया वीएचएसएनडी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। उक्त सेवाओं में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से नव नियुक्ति ए0एन0एम0 का 12 दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण ए0एन0एम0 ट्रेनिंग सेंटर लोदीपुर शाहजहांपुर में आयोजित किया गया। जिसमे 07 दिन का तकनीकी प्रशिक्षण और 05 दिन का कौशल अभ्यास प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचें एवम सेवाऐं, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ की स्क्रीनिंग एवं संदर्भन तथा प्रसव पश्चात मां बच्चे की देखभाल, छोटे बच्चों के लिए अनुपूरक आहार के बारे विस्तार से बताया गया।
निमोनिया और डायरिया की पहचान रोकथाम एवम प्रबंधन तथा परिवार नियोजन सहित सम्पूर्ण जानकारी श्रव्य-दृश्य के माध्यम से नवनियुक्त ए0 एन0एम0 को विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण समापन के अवसर पर श्रीमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 के0 गौतम द्वारा सभी नव नियुक्त एएनएम को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए संबोधित किया किया कि आप सभी लोगों ने जो भी प्रशिक्षण यहां प्राप्त किया है उनका उपयोग समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सभी वर्गों को बिना भेदभाव के सेवाएं प्रदान करेंगी, यही उक्त प्रशिक्षण की महत्ता है।
प्रशिक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गोविंद स्वर्णकार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ0 एस0 पी0 गंगवार, स्वास्थ शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा यू0पी0टी0एस0यू0 से श्रेया आहूजा द्वारा प्रदान किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में बलजीत कौर यू0पी0टी0एस0यू0 द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

More From Author

आज सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया बनेंगी कियारा, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

तमंचा तानने के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *