Mumbai Train Blast : लोकल ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी भरा कॉल मिलने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। यह कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया है। सूत्रों के मुताबिक फोन करनेवाले शख्स ने यह जानकारी दी कि मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट होनेवाला है।
फोन पर शख्स ने दावा किया कि मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बम रखा गया है। कंट्रोल रूम में कॉल अटैंड करनेवाली महिला पुलिस ने उससे और ज्यादा जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन उसने ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया।