ऑनलाइन गेमिंग

ऑनलाइन गेमिंग की लत , बेटे ने तवे से मारकर मां-बाप की ले ली जान

झांसी। आज के युवाओं में ऑनलाइन गेमिंग की लत कुछ इस कदर बढ़ गई है कि गेम का लेवल क्रॉस करने किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह ऑनलाइन गेम इस नए जेनरेशन के लिए घातक बनता जा रहा है। इसी तरह एक युवक में पबजी की लत कुछ इस कदर बढ़ गया कि वह अपने मां बाप को ही जान से मारने पर उतारू हो गया।

दरअसल,झांसी में पबजी एडिक्ट एक 26 वर्षीय बेटे ने तवा से मारकर अपने मां-बाप की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी बेटा नहाया, कपड़े बदले और कमरे में जाकर आराम से बैठ गया। हत्या की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी बेटा चारपाई पर बैठा मिला। उसके चेहरे पर एक शिकंज भी नहीं था। पुलिस को देखकर हंसने लगा। इंस्पेक्टर ने पूछा तो पहले कुछ नहीं बोला।

फिर बोला- हां, मैंने ही मारा है। आरोपी का नाम अंकित है। बताया जा रहा है कि, आरोपी बेटा पबजी का एडिक्ट था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी । पिता उसको गेम नहीं खेलने देते थे। इसको लेकर अक्सर लड़ता था। शक है कि इसी विवाद में उसने हत्या कर दी।

More From Author

5.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप से दिल्ली से कश्मीर तक हिली धरती

सावधान ! मुंबई लोकल ट्रेन में ब्लास्ट की धमकी, मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *