शाहजहांपुर (सूवि)। मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि 20 फरवरी से जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसआईएस इंडिया लि० भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन कोविड-19 के प्राविधानों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग के साथ किया जाएगा।
भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप जिला के समस्त विकास खंडों में किया जाएगा
20 फरवरी को विकास खण्ड बंडा, 21 फरवरी खुटार विकास खण्ड, 22 फरवरी पुवायां विकास खण्ड, 23 फरवरी कटरा खुदरगंज विकास खण्ड, 24 फरवरी जैतीपुर विकास खण्ड, 27 फरवरी सिंधौली विकास खण्ड, 01 मार्च जलालाबाद विकास खण्ड, 02 मार्च ददरौल विकास खण्ड, 03 मार्च मिर्जापुर विकास खण्ड, 04 मार्च मदनापुर विकास खण्ड, 06 मार्च तिलहर विकास खण्ड, 09 मार्च भावलखेडा विकास खण्ड,10 मार्च निगोही विकास खण्ड, 11 मार्च कांठ विकास खण्ड, 12 मार्च कलान विकास खण्ड में शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित की गयी है। भर्ती अधिकारी विजय पाल ने बताया कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने शिविरो के सफल आयोजन के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा भर्ती अधिकारी विजय पाल के द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओ के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देंगे।
भर्ती अधिकारी विजय पाल ने बताया कि सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। जहा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वीं पास होना जरूरी है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है, जिसमें तिथि वार और जगह निर्धारित कर दिया गया है जो कि उपरोक्त है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए देहरादून भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ ईएसआई, ग्रेच्युटी, इन्श्युरेन्स, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सलाना वेतनवृद्धि, समय समय पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए संस्था की अधिकृत वेबसाइट को देखा जा सकता है।