डाॅ॰ सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में छात्र विदाई समारोह का आयोजन

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। डाॅ॰ सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में कक्षा 12 के छात्रों के लिए कक्षा 11 के छात्रों ने विदाई समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्य उज्जवल मिश्रा व उप प्रधानाचार्य ज्योत्सना द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके बाद बच्चांे द्वारा रंगारंग कार्यक्रमांे का आयोजन किया गया।
अंषिका, शिवी, ऐंजल, पायल, वंशिका, विधि, गौरी एवं तनु ने अपने नृत्य के द्वारा सबको आकर्षित किया। जिसके बाद वंशिका ने एक भजन गाकर सभी को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया।
तृषा, आदित्य, अंशिका, पायल, देव, करणवीर, गगन, सताक्षी और गगनप्रीत ने माॅशप साॅन्ग पर लेजी डाॅन्स कर खूब तालिया बटोरी।
इसी क्रम में हेड वाय वंश आशीष गुप्ता और हेड गर्ल यशा दीक्षित ने नये हेड वाय आयुष वाजयेपी एवं हेड गर्ल प्रगति गुप्ता के साथ अपने वैज बदलकर उन्हें अपनी जिम्मेदारी दी। जिसके समारोह की मुख्य प्रतियोगिता (मिस्टर एण्ड मिस फेयरवेल) का आयोजन किया गया जिसमें वंश आशीष गुप्ता को मिस्टर फेयरवेल और यशा दीक्षित को मिस फेयरवेल चुना गया। इसी प्रतियोगिता में विजय विश्वास और सेजल यादव रनरअप रहे।
मिस्टर एण्ड मिस फेयरवेल प्रतियोगिता की निर्णायक मण्डल समिति में विद्यालय की प्रधानाचार्य उज्जवल मिश्रा, उप प्रधानाचार्य ज्योत्सना द्विवेदी, मोनिका सेठ, सलमान अहमद खान, रूचिर शर्मा, शैलजा मिश्रा, सुषमा मिश्रा, अनुपम वर्मा, प्रियांक पाण्डेय द्वारा मिस्टर एण्ड मिस फेयरवेल का चयन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या उज्जवल मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की कामना के साथ अपना आर्शीवाद दिया।
अलंकृत, आयुश और प्रगति के संयुक्त संचालन में अभिषेक सक्सेना, रहमत जहाँ, मोनिका शर्मा, सौरभ शर्मा, प्रिन्स द्विवेदी, नमिता मिश्रा, दिव्यांश मिश्रा, अतुल शर्मा, संदीप तिवारी आदि का विशेष योगदान रहा।

More From Author

महाशिवरात्रि के जुलूस को लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों के साथ मार्ग भ्रमण किया

एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में 20 फरवरी से 13 मार्च तक सभी विकास खंडों में लगेगा भर्ती मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *