शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष अभिनय गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक तिलहर पुरानी गल्ला मंडी, पोटरगंज स्थित मंदिर में संपन्न हुई। बैठक का संचालन तहसील तिलहर इकाई के संयोजक मनोज प्रबल ने किया। इस दौरान मनोज प्रबल ने कहा कि यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) पत्रकारों का पुराना संगठन है, प्रदेश के सभी जिलों में इसकी इकाइयां वर्षों से हैं, यह संगठन हमेशा पत्रकारों का हितैषी रहा है और पत्रकारों के सुख-दुख में साथ खड़े होने वाला है। उन्होंने उपजा जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द तिलहर इकाई का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अभिनय गुप्ता ने कहा कि संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा अगर किसी पत्रकार को कोई समस्या आती है तो उसके निस्तारण के लिए पूरा संगठन पत्रकार के साथ खड़ा होगा। जिला महासचिव पंकज सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों को अपनी छवि का ध्यान रखते हुए सोशल मीडिया पर बेवजह कमेंट आदि करने से बचना चाहिए। बैठक में तहसील इकाई कार्यकारिणी का गठन करते हुए राजाराम गुप्ता, मोहम्मद एजाज खां, अरविंद कुमार, राजीव शर्मा, को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान नवनियुक्त सदस्यों को फूलमाला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम से पूर्व नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने जिलाध्यक्ष अभिनव गुप्ता, जिला महासचिव पंकज सक्सेना, जिला सचिव रितेश माथुर और तहसील इकाई के संयोजक मनोज प्रबल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संजीव कुमार, मुनेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।