महाशिवरात्रि के जुलूस को लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों के साथ मार्ग भ्रमण किया

शाहजहांपुर (सूवि) नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने आगामी महाशिवरात्रि के प्रस्तावित जुलूस एवं झांकी के दृष्टिगत मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने सराय काइया से होते हुए पक्का पुल, पक्का पुल से होते हुए पुत्तू लाल चैराहा, पुत्तू लाल चैराहे से हाइवे होते हुए रोजा मंडी तक के रास्ते को देखा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस के मार्ग को दुरुस्त किया जाये। साथ ही विद्युत के ढीले तारों को ठीक कराए जाने एवं जुलूस के मार्ग पर विद्युत सुरक्षा के अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु भी नगर मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए।
उन्होंने आयोजको को निर्देश दिया कि पूरी सतर्कता एवं अनुशासन के साथ जुलूस एवं झाँकी निकाली जाये। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक थाना आर सी मिशन एवं रोजा को भी आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना आर सी मिशन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा सहित आयोजक राम सनेही, किशोर गुप्ता और गुरविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

More From Author

जीएफ कालेज में विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरुकता शिविर आयोजित

डाॅ॰ सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में छात्र विदाई समारोह का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *