मनोज गुप्ता अध्यक्ष विभु गुप्ता युवा अध्यक्ष बने

ज्योति गुप्ता महिला इकाई की अध्यक्ष बनी
बॉथम वैश्य सभा की बैठक में संरक्षक मण्डल ने नए पदाधिकारियों का किया माल्यार्पण
शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। बाथम वैश्य महासभा के संरक्षक मंडल की एक बैठक संरक्षक राजेश गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक में होली मिलन समारोह को लेकर चर्चा हुई साथ ही पुरानी कार्यकारिणी का समय समाप्त होने के बाद सर्वसम्मति से मनोज गुप्ता को अध्यक्ष ज्योति गुप्ता को पुनः महिला इकाई का अध्यक्ष व विभु गुप्ता को युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
5 सदस्यीय निर्णायक मंडल में चन्द्रवीर गुप्ता, विनोद गुप्ता सर्राफ, राजेन्द्र गुप्ता, राजेश गुप्ता व सचिन बॉथम का नाम तय किया गया।
इस अवसर पर रजनी गुप्ता, राजीव गुप्ता, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संरक्षक सदस्यों नवनियुक्त पदाधिकारियों से जल्द से जल्द संगठन का विस्तार करते हुए भव्य होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न करने व समाजहित के कार्यों की अपेक्षा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
अंत में संरक्षक राजेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More From Author

जिला कारागार का निरीक्षण

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *