जिला कारागार का निरीक्षण

शाहजहांपुर (सूवि)। सोमवार को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहजहाॅपुर भानु देव शर्मा के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ0टी0सी0-प्रथम) पीयूश तिवारी द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय जिला कारागार में साफ सफाई की व्यवस्था समुचित पायी गयी। सचिव द्वारा जिला कारागार में पाकशाला का निरीक्षण करने के दौरान खाने की गुणवत्ता अच्छी पायी गयी। उनके द्वारा कारागार में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान बन्दियों से उनके दवाई व इलाज के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि इलाज सम्पूर्ण तरीके से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बैरक न0 1 व 2 का भी निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा बंदियों को बताया गया कि जिन बंदियों के पास उनकी पैरवी हेतु अधिवक्ता नही है तो वह जेल अधीक्षक के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र निशुल्क अधिवक्ता के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दे सकते है। इस सम्बन्ध में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदियों के प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेशित करे। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल, जेलर राजेश राय, पैनल लाॅयर सुरेन्द्र पाल सिंह यादव, लोक अदालत लिपिक मो0 अफजल व जेल के बंन्दीगण आदि उपस्थित थे।

More From Author

सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैःखन्ना

मनोज गुप्ता अध्यक्ष विभु गुप्ता युवा अध्यक्ष बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *