भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जिला केंद्र गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा में शांतिकुंज हरिद्वार से प्रतिनिधि मुख्य अतिथि चक्रधर थापरियाल व शैलेंद्र सुगंधी, अरविंद नाथ एवं जेल अधीक्षक मिजाजी लाल सपत्नीक एवं मुख्य प्रबंधक राजाराम मौर्य की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम मंच से मंजू दीदी, गीता दीदी व शिवानी बहन ने प्रज्ञा गीत दिया।
मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ देव पूजन किया।
मुख्य अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मानित कर छात्रों को पुरस्कार वितरण किया।
शाहजहांपुर से जनपद स्तरीय पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार ₹501 मेडल, प्रमाण पत्र, साहित्य, द्वितीय पुरस्कार ₹401 मेडल, प्रमाण पत्र, साहित्य, तृतीय पुरस्कार ₹301 मेडल, प्रमाण पत्र, साहित्य एवं सांत्वना पुरस्कार ₹201 मेडल प्रमाण पत्र साहित्य से छात्रों को सम्मानित किया गया।
जनपद स्तरीय टॉप 5 विद्यालयों को सम्मानित किया गया।
सुभद्रा देवी निगोही, तक्षशिला पब्लिक स्कूल नगर, राना पब्लिक स्कूल, डॉक्टर सुदामा प्रसाद विद्यास्थली नगर, डॉक्टर सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज नगर।
इसी क्रम में प्रत्येक तहसील से टॉप 3 विद्यालयों का चयन कर चारों तहसीलों से सभी 12 विद्यालयों को सम्मानित किया गया।
जनपद की चारों तहसीलों से ऐसे 35 विद्यालयों का चयन किया गया जिनकी भागीदारी 200 बच्चों से अधिक रही।
विद्यालय प्रधानाचार्य प्रतिनिधि एवं शिक्षकों को मंत्र चादर साहित्य दर्शन कार्ड से सम्मानित किया गया।
इसके साथ जनपद के सभी 221 विद्यालयों को आमंत्रित कर उनको सम्मानित किया गया। शक्तिपीठ मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी राजाराम मौर्य, जिला समन्वयक सूरज वर्मा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक डॉ एच पी गुप्ता, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सचिव विश्वनाथ त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महिला मंडल व युवाप्रकोष्ठ सदस्यों का संपूर्ण सहयोग रहा।

More From Author

मनोज गुप्ता अध्यक्ष विभु गुप्ता युवा अध्यक्ष बने

खुदरा महंगाई फिर बढ़ी, जनवरी में बढ़कर तीन माह के उच्चतम स्तर 6.52 फीसदी पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *